facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा में आयकर विधेयक 2025 पारित, LLP और नॉन-कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहत

Advertisement

अब ये विधेयक मंजूरी के लिए राज्य सभा में जाएंगे और राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन जाएंगे।

Last Updated- August 11, 2025 | 11:08 PM IST
Nirmala Sitharaman
संसद में भाषण देती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फोटो: संसद टीवी

Income Tax Bill 2025: लोक सभा ने आयकर संबंधी नए विधेयक को बिना किसी चर्चा के तीन मिनट में ही ध्वनिमत से आज पारित कर दिया। यह आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा।   गैर-कॉरपोरेट करदाताओं को राहत देते हुए सरकार ने मसौदे में पहले की त्रुटि में सुधार किया है। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत संशोधित आयकर (संख्या 2) विधेयक, 2025 के तहत साझेदारी वाली फर्मों और सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) को वैकल्पिक न्यूनतम कर (एएमटी) से राहत दी गई है। विधेयक के संशोधित संस्करण में बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशें शामिल की गई हैं।

लोक सभा ने कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 भी पारित किया, जिसमें नई एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के लिए कर राहत प्रदान की गई है। इसके साथ ही सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष को कर लाभ बढ़ाया गया है और कर तलाशी के बाद ब्लॉक मूल्यांकन के नियमों को स्पष्ट किया गया है।

अब ये विधेयक मंजूरी के लिए राज्य सभा में जाएंगे और राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन जाएंगे।

गैर-कॉरपोरेट करदाताओं से उपकर और अधिभार के अलावा 18.5 फीसदी की दर से एएमटी वसूला जाता है। इसे यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि उच्च आय वाले लोग महत्त्वपूर्ण कर छूट का लाभ उठाकर अपने कर दायित्वों से बच न सकें। हालांकि दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ आय वाले एलएलपी को 12.5 फीसदी कर देना पड़ता है। विधेयक के पिछले संस्करण में एलएलपी के लिए एएमटी नियमों में अध्याय VI-ए की कटौतियों का एक महत्त्वपूर्ण संदर्भ हटा दिया गया था। इसका मतलब यह होता कि सभी तरह के एलएलपी पर उपकर और अधिभार के अलावा 18.5 फीसदी की दर से एएमटी लगाया जा सकता था। इस सुधार से संदर्भ को संशोधित आयकर विधेयक, 2025 के खंड 206 में शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि एएमटी तभी लागू होगा जब कुल आय में ऐसी कटौतियां शामिल हों।

प्रवर समिति ने 285 से अधिक सुझाव दिए मगर उसने फरवरी में सदन में पेश किए गए मूल आयकर विधेयक में निहित एलएलपी के लिए एएमटी प्रावधानों में कोई बदलाव का प्रस्ताव नहीं किया था। विधेयक के उद्देश्यों और कारणों में कहा गया है, ‘प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशें सरकार द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement