facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Session: लोकसभा का पहला सत्र शुरू, PM मोदी ने कहा- लोग संसद में नारेबाजी नहीं बल्कि ठोस काम चाहते हैं

Advertisement

PM ने कहा, 'कल 25 जून हैं। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है।

Last Updated- June 24, 2024 | 11:44 AM IST
Lok Sabha Session: First session of Lok Sabha begins, PM Modi said- People do not want sloganeering but concrete work in Parliament. Lok Sabha Session: लोकसभा का पहला सत्र शुरू, PM मोदी ने कहा- लोग संसद में नारेबाजी नहीं बल्कि ठोस काम चाहते हैं

18th Lok Sabha Session: भारत में आज यानी 24 जून को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भर्तृहरि महताब के प्रो-टेम स्पीकर चुना गया है, जो आज और कल लोकसभा चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित सदस्यों को सांसद पद की शपथ दिला रहे हैं। लेकिन इस सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को अपना बयान दिया और जमकर विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा।

संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बयान देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण नए संसद भवन में हो रहा है। आज ‘श्रेष्ठ भारत’, ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प के साथ आज 18वीं लोकसभा की शुरुआत हो रही है।

सभी को साथ लेकर चलेंगे

पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक काम करेगी। लोगों ने हमारी सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है, हमारी नीतियों, इरादों पर सहमति की मुहर लगाई है। हम हमेशा सभी को साथ लेकर चलने, देश की सेवा करने के लिए आम सहमति बनाने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।’

विपक्ष का प्रदर्शन निराशाजनक, भारत को जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत

लोकसभा के 18वें सेशन के शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों को विपक्ष से अच्छे कदमों की उम्मीद है, अब तक उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह अपनी भूमिका निभाएगा, लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखेगा।’

उन्होंने कहा, ‘भारत को जिम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है, लोग संसद में नारेबाजी नहीं बल्कि ठोस काम चाहते हैं, वे बहस चाहते हैं, वे संसद में अशांति नहीं परिश्रम चाहते हैं।’

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी की सरकार में 1975-77 तक चली इमरजेंसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कल 25 जून हैं। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।’

उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी ये संकल्प करेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी और लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया गया था।’

कब होगा लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव, राज्यसभा में कब से शुरू होगा नया सेशन

बता दें कि आज नई सरकार बनने के बाद पहले लोकसभा सत्र की शुरुआत हो गई है। 26 जून (बुधवार) को संसद नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र गुरुवार से ही शुरू होगा।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement