facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Loksabha Election 2024: राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Advertisement

Loksabha Election 2024: पुरी ने कहा, ‘हमने निर्वाचन आयोग से राहुल गांधी, अन्य कांग्रेस नेताओं और विपक्षी गठबंधन इंडिया के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।’

Last Updated- April 01, 2024 | 11:06 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘मैच फिक्सिंग’ वाली टिप्पणी सहित कुछ अन्य टिप्पणियों के लिए सोमवार को निर्वाचन आयोग से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां निर्वाचन आयोग में अधिकारियों से मुलाकात की और गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जनसभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की टिप्पणी ‘अत्यंत आपत्तिजनक’ थी क्योंकि यह न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘रविवार को एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव एक फिक्स मैच है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने निर्वाचन आयोग में अपने लोगों को तैनात किया है।’

पुरी ने कहा, ‘हमने निर्वाचन आयोग से राहुल गांधी, अन्य कांग्रेस नेताओं और विपक्षी गठबंधन इंडिया के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।’

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement