facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने दलों से चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे विमान और हेलीकॉप्टर का ब्योरा मांगा

Advertisement

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:02 AM IST
election commission

मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे विमान और हेलीकॉप्टर का विवरण साझा करने का निर्देश दिया है। मुंबई के उप-निर्वाचन अधिकारी तेजस समेल ने इस संबंध में 12 अप्रैल को एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि दलों को अपनी यात्रा से तीन दिन पहले ऐसी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को देनी होगी लेकिन बाद में इस अवधि को घटाकर 24 घंटे कर दिया गया।

समेल ने मंगलवार रात ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम 17 अप्रैल को एक संशोधित पत्र भेज रहे हैं, जिसके तहत राजनीतिक दलों को तीन दिन के बजाय अपनी यात्रा से 24 घंटे पहले हमारे साथ विवरण साझा करना होगा।”

उन्होंने कहा कि इस विवरण में यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी शामिल होनी चाहिए। पत्र में कहा गया कि यह जानकारी आदर्श आचार संहिता के तहत मांगी गई है जिसे निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement