facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Loksabha Election 2024: राहुल गांधी ने चुनावी बॉण्ड को बताया सबसे बड़ी वसूली योजना, PM को कहा ‘भ्रष्टाचार का चैंपियन’

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी ने कहा कि 'एनडीए' (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:52 AM IST
Rahul Gandhi with Akhilesh Yadav

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘भ्रष्टाचार के चैंपियन’ हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 150 से आधिक सीट नहीं आ रही हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ‘एनडीए’ (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावी बॉण्ड योजना राजनीति को साफ करने के लिए लायी गई थी। अगर ऐसा है तो उच्चतम न्यायालय ने इसे रद्द क्यों किया?” उन्होंने आरोप लगाया, “चुनावी बॉण्ड योजना दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना है।

प्रधानमंत्री चाहे भी कितनी भी सफाई दे दें, लोग जानते हैं कि वह भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।” उन्होंने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement