facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भगवान राम 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे: दत्तात्रेय होसबाले

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय’’ के लोगों ने इस संघर्ष में हिस्सा लिया।

Last Updated- December 10, 2023 | 9:42 AM IST
Ram Mandir
Ram Mandir, Ayodhya

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि भगवान श्री राम अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

होसबाले ने यहां एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘श्रीराम जन्मभूमि’ के लिए 72 बार संघर्ष हुआ और हर पीढ़ी ने संघर्ष किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा, ‘‘हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय’’ के लोगों ने इस संघर्ष में हिस्सा लिया।

होसबाले के हवाले से आरएसएस ने एक बयान में कहा, ‘‘14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम सबसे पहले अपने राजमहल लौटे थे। अब 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम 22 जनवरी को अपने जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में लौट रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राम मंगलकारी हैं, राम प्रेरणा हैं, राम आस्था हैं… राम मंदिर (अयोध्या में) सिर्फ एक और मंदिर या पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि यह तीर्थ का स्तंभ है।’’

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 9:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement