facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price Hike: आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार: घरेलु गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी झटका

Advertisement

अब तक 803 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर अब 853 रुपये का हो जाएगा।

Last Updated- April 07, 2025 | 5:00 PM IST
LPG
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

7 अप्रैल 2025 को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कल सुबह से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब है कि अब तक 803 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर अब 853 रुपये का हो जाएगा। यह बदलाव देशभर में लागू होगा। मंत्री ने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही, जहां उन्होंने गैस की कीमतों और पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कई अहम जानकारी दी।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह बढ़ोतरी आम लोगों के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी असर डालेगी। उज्ज्वला योजना के तहत जिन लोगों को सब्सिडी मिलती है, उनके लिए सिलेंडर की कीमत अब 553 रुपये होगी। वहीं, जिनके पास यह सब्सिडी नहीं है, उन्हें 853 रुपये चुकाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के हिसाब से इसमें बदलाव किया जाएगा। यानी अगर दुनिया में तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, तो उसका असर हमारे देश में भी दिखेगा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बात करते हुए मंत्री ने एक राहत भरी खबर दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (कर) बढ़ाया गया है, लेकिन यह बोझ आम लोगों पर नहीं डाला जाएगा। तेल कंपनियां इसे अपने स्तर पर संभालेंगी। पुरी ने कहा कि हमारा पेट्रोलियम सेक्टर अब डीरेगुलेटेड है, यानी कीमतें बाजार के हिसाब से तय होती हैं। इसलिए तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करेंगी। इसका मतलब है कि लोगों को पंप पर ज्यादा पैसे नहीं देने पड़ेंगे, क्योंकि कंपनियां खुद इन कीमतों को संतुलित रखेंगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement