facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

LPG Price: रसोई गैस पर सरकार की बड़ी मदद, ₹35,000 करोड़ की सब्सिडी की तैयारी

मार्च 2024 से घरेलू एलपीजी की कीमत ₹803 पर स्थिर है, जबकि कच्चे तेल और गैस की लागत लगातार बढ़ रही है।

Last Updated- January 09, 2025 | 6:47 PM IST
LPG Cylinder price

बढ़ी महंगाई के बावजूद अगर आप ₹803 में गैस सिलेंडर खरीद पा रहे हैं तो इसके पीछे सरकार की सब्सिडी है। सरकारी तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को हो रहे भारी घाटे की भरपाई के लिए सरकार ₹35,000 करोड़ की सब्सिडी देने की योजना बना रही है।

मार्च 2024 से घरेलू एलपीजी की कीमत ₹803 पर स्थिर है, जबकि कच्चे तेल और गैस की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे तीनों तेल कंपनियों को हर सिलेंडर पर करीब ₹240 का नुकसान हो रहा है। जानकारों के मुताबिक, इस साल तेल कंपनियों को कुल ₹40,500 करोड़ का घाटा हुआ है। सरकार इसमें से ₹35,000 करोड़ की भरपाई करेगी।

चालू वित्त वर्ष (2024-25) में ₹10,000 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी। बाकी ₹25,000 करोड़ अगले वित्त वर्ष में दिए जाएंगे। ये राशि फरवरी 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में घोषित हो सकती है।

घाटे की सबसे ज्यादा मार किस पर?

इंडियन ऑयल (IOC): ₹19,550 करोड़ का घाटा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): ₹10,570 करोड़
भारत पेट्रोलियम (BPCL): ₹10,400 करोड़

पहले भी मिली थी सब्सिडी

ये पहली बार नहीं है जब सरकार इन कंपनियों की मदद कर रही है। 2021-22 और 2022-23 में भी इन्हें ₹22,000 करोड़ का मुआवजा दिया गया था।

घरेलू गैस की कीमतें क्यों नहीं बढ़ती?

घरेलू एलपीजी के दाम सरकार नियंत्रित करती है ताकि आम जनता पर महंगाई का बोझ न पड़े। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस महंगी होने और घरेलू उत्पादन कम होने की वजह से कंपनियों को घाटा होता है। घरेलू गैस की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ेगी, लेकिन सरकार इस बार सब्सिडी पर लगने वाले जीएसटी का भी ख्याल रखेगी ताकि कंपनियों को पूरी रकम मिले। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - January 9, 2025 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट