facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price on June 1: सस्‍ता हुआ LPG सिलेंडर, फटाफट चेक करें नए दाम

Advertisement

LPG Price: IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 72 रुपये तक की कटौती हुई है।

Last Updated- June 01, 2024 | 9:29 AM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Price on June 1: हर महीने की पहली तारीख की तरह भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में बड़ी कटौती की है। देशभर में LPG सिलेंडर की नई कीमत आज से ही लागू कर दी गई हैं।

कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर?

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 72 रुपये तक की कटौती हुई है। बता दें कि यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की गई है, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट हर शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं।

चेक करें इन प्रमुख मेट्रो शहर में कितना सस्ता हुआ सिलेंडर-

दिल्ली – 1676.00 रुपए ( 69.50 रुपये की कटौती)
कोलकाता -1787.00 रुपए ( 72 रुपये की कटौती)
मुंबई – 1629.00 रुपए ( 69.50 रुपये की कटौती)
चेन्नई 1840.50 रुपए ( 70.50 रुपये की कटौती)

लगातार तीसरे महीन गिरे सिलेंडर के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे पहले 1 मई को OMCs ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 19 रुपये घटाए थे। वहीं, अप्रैल में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ था। 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कटौती की थी। जबकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में 25.50 रुपये और फरवरी में 14 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जबकि 1 जनवरी को कीमत में 1.50 रुपये की मामूली कटौती की गई थी।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement