facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए CDS का ऐलान! लेफ्टिनेंट जनरल N S Raja Subramani संभालेंगे देश की तीनों सेनाओं की कमान

Advertisement

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है।

Last Updated- May 09, 2026 | 8:37 AM IST
Lt Gen N S Raja Subramani
Lt Gen N S Raja Subramani

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, वह रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में सरकार ने समय रहते नए CDS के नाम का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में निभा रहे थे जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं। रक्षा और सुरक्षा मामलों में उनका लंबा अनुभव रहा है।

इससे पहले वह 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। सेना के अहम पदों पर रहते हुए वहीं, मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

सेंट्रल कमांड की भी कर चुके हैं कमान

एन एस राजा सुब्रमणि मार्च 2023 से जून 2024 तक भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रहे। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक और ऑपरेशनल स्तर पर कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई।

क्या होती है CDS की जिम्मेदारी?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ देश की तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच तालमेल मजबूत करने का काम करता है। CDS रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग का प्रमुख भी होता है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सरकार को सलाह देता है।

सरकार की ओर से एन एस राजा सुब्रमणि की नियुक्ति को रक्षा ढांचे में अनुभव और रणनीतिक समझ को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 9, 2026 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement