facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Blood Moon Lunar Eclipse 2025: भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Advertisement

Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी अपनी कक्षा में चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है।

Last Updated- August 30, 2025 | 4:24 PM IST
Lunar eclipse
Representative Image

Blood Moon Lunar Eclipse: सितंबर 2025 में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा । खगोलविद इसे ‘ब्लड मून’ (रक्त चंद्रमा) कहते हैं, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देता है। हालांकि, इस चंद्र ग्रहण की तारीख को लेकर लोग भ्रमित हैं, क्योंकि कुछ लोग इसे 7 सितंबर और कुछ 8 सितंबर को बता रहे हैं। आइए जानते हैं सही तारीख और समय के बारे में।

चंद्र ग्रहण 2025: समय और तारीख

  • तारीख: 7 सितंबर 2025 
  • समय: यह चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू होगा और सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इसका कुल समय 3 घंटे 28 मिनट का होगा। 

सूतक काल का समय:

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है, यानी यह 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से प्रारंभ होगा।

कब और कहां देखा जाएगा चंद्र ग्रहण:

यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण और सूतक काल में क्या न करें:

  • धार्मिक कार्य: चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूजा और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते। 
  • सावधानी: गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को नुकीले औजारों का प्रयोग, सब्जी काटना, खाना पकाना, और तवे- कड़ाही पर छोंकने से बचना चाहिए। 

पितृपक्ष और चंद्र ग्रहण:

यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा को लगेगा, जो पितृपक्ष की शुरुआत का संकेत है। 7 सितंबर को ही पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ज्योतिषी सलाह देते हैं कि पितृपक्ष से जुड़े रिवाज और श्राद्ध कर्म सूतक काल शुरू होने से पहले ही कर लिए जाएं।

Also Read: अमेरिकी टैरिफ के झटके से निपटने के लिए सरकार सक्रिय, निजी क्षेत्र के साथ मिलकर हो रहा काम: CEA नागेश्वरन

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण:

जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती, और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ जाती है, जिससे चंद्रमा लाल या काले रंग में दिखाई देता है। इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

Advertisement
First Published - August 30, 2025 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement