facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Lunar Eclipse 2025: होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में सूतक काल रहेगा मान्य? जानें कब और कहां दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2025: यह चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:29 बजे खत्म होगा।

Last Updated- March 13, 2025 | 12:34 PM IST
Representative Image

Lunar Eclipse 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च यानी कल लगने वाला है। इस बार का चंद्र ग्रहण खास रहेगा क्योंकि यह ब्लड मून (लाल चांद) के रूप में नजर आएगा। इसके साथ ही, ग्रहण के दिन होली का संयोग भी बन रहा है, जिससे इसका ज्योतिषीय महत्व बढ़ जाता है।

भारत में दिखेगा या नहीं?

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय

  • ग्रहण शुरू: सुबह 9:29 बजे
  • ग्रहण समाप्त: दोपहर 3:29 बजे
  • कुल अवधि: 6 घंटे 02 मिनट

यह भी पढ़ें: Happy Holi 2025: होली के रंग खरीदने से पहले जान लें भारत के टॉप 7 कलर ब्रांड्स के नाम

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण सुबह 09:29 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:29 बजे खत्म होगा। इस दौरान ब्लड मून का नजारा सुबह 11:29 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक देखने को मिलेगा।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में इसे देखा जा सकेगा।

क्या होता है ब्लड मून?

जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तब यह सूर्य की सीधी रोशनी से वंचित हो जाता है। इस दौरान चंद्रमा काला नहीं पड़ता, बल्कि लाल रंग का नजर आता है। इसी कारण इस खगोलीय घटना को ब्लड मून कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2025 Special Sale: Flipkart, Amazon और Myntra पर बंपर डिस्काउंट, आज है आखिरी मौका!

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 काम

चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं, जिनमें कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे कुछ काम करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  1. गुस्सा करने से बचें: ग्रहण के दौरान क्रोध करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से अगले 15 दिनों तक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  2. भोजन न करें: मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही, इस दौरान पूजा-पाठ भी वर्जित माना जाता है।
  3. सुनसान जगह पर न जाएं: ग्रहण के समय श्मशान भूमि या अकेली जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय मानी जाती हैं।
  4. नए काम की शुरुआत न करें: चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा प्रभावी होती है।
  5. शारीरिक संबंध न बनाएं: ग्रहण के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसे घर की सुख-शांति पर असर डालने वाला माना जाता है।

ध्यान दें: ये सभी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। विज्ञान के नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका दैनिक जीवन पर कोई असर नहीं पड़ता।

First Published - March 13, 2025 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट