facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली-NCR में चलेंगी प्राइवेट कंपनियों की लग्जरी बसें, अधिकारी ने बताया कब दिखाई जाएगी हरी झंडी

Advertisement

योजना के अनुसार, “प्रीमियम बस” कोई भी पूर्ण वातानुकूलित लक्जरी बस होगी, कम से कम नौ यात्री बैठ सकें, पहले से आरक्षित सीटें हों, तथा जो WiFi, GPS और CCTV से सुसज्जित हो।

Last Updated- July 17, 2024 | 6:52 PM IST
Luxury buses of private companies will run in Delhi-NCR, the official told when the green flag will be shown दिल्ली-NCR में चलेंगी प्राइवेट कंपनियों की लग्जरी बसें, अधिकारी ने बताया कब दिखाई जाएगी हरी झंडी

Delhi-NCR Bus Services: दिल्ली सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है जिसके तहत अगस्त से दिल्लीवासी निजी कंपनियों द्वारा संचालित वातानुकूलित बसों में सीटें बुक करा सकेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लग्जरी बस सेवा ‘दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना’ के तहत शुरू की जाएगी, जिसे दिल्ली सरकार ने पिछले साल अधिसूचित किया था। इस योजना का उद्देश्य शहर के अंदर निजी वाहनों के उपयोग को कम करना तथा प्रदूषण पर अंकुश लगाना है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत दो व्यवस्थापकों (एग्रीगेटर) – उबर और एवेग – को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बसें चलाने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं और वे उन मार्गों को अंतिम रूप दे रहे हैं जिन पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

अधिकारी ने कहा, “ये दोनों ‘एग्रीगेटर’ इस काम में जुट गए हैं और उनके साथ औपचारिकताओं पर बातचीत अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य इस महीने के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह तक बसों को हरी झंडी दिखाना है।”

योजना के अनुसार, “प्रीमियम बस” कोई भी पूर्ण वातानुकूलित लक्जरी बस होगी, जिसमें कम से कम नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता हो, पहले से आरक्षित सीटें हों, तथा जो WiFi, GPS और CCTV से सुसज्जित हो।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 6:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement