facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIT Delhi के हॉस्टल में M.Tech के एक छात्र ने की सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नेरकर द्रोणाचार्य हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था और महाराष्ट्र के नासिक का मूल निवासी था।

Last Updated- February 16, 2024 | 10:36 AM IST
Suicide- आत्महत्या

आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Delhi), दिल्ली के एम.टेक के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब छात्र संजय नेरकर (24) के फोन का जवाब नहीं देने पर उसके परिवार ने छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नेरकर द्रोणाचार्य हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था और महाराष्ट्र के नासिक का मूल निवासी था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नेरकर के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार रात को उसे फोन किया। जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसके छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा।”

कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया शव 

उन्होंने कहा कि जब अन्य छात्र उसके कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने हॉस्टल गार्ड को सूचित किया, जिसने दरवाजा तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि नेरकर का शव कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने कहा कि छात्र के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement