facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Madhya Pradesh : BPCL करेगी लगभग 50,000 करोड़ का निवेश, तैयार होंगे पेट्रो केमिकल उत्पाद

Advertisement

विस्तारित परियोजना में किए जाने वाले इस निवेश से करीब 2,000 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे तैयार

Last Updated- April 11, 2023 | 6:10 PM IST
BPCL Q2 results: Recovering from losses, the government oil marketing company earned a net profit of Rs 8,243 crore.

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की निवेश संवर्धन संबंधी उप समिति ने मंगलवार को सागर जिले के बीना में स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजना को मंजूरी प्रदान की। इस परियोजना के तहत स्थापित होने वाले विस्तारित संयंत्र में विभिन्न पेट्रो केमिकल उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया को इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, ‘भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मध्य प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े निवेश के लिए बड़ी रियायतें देने का निर्णय लिया गया है।

बीना रिफाइनरी के परिसर में BPCL एक विस्तारित संयंत्र लगाएगा जिसमें लगभग 45 से 50 हजार करोड़ का निवेश होगा। यह मध्य प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। यहां गैसोलिन, डीजल, एटीएफ, एलएलडीपीई, एचडीपीई, पॉली प्रोपाइलिन आदि पेट्रोलियम के बाय प्रॉडक्ट तैयार किए जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की स्थापना से मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम, केमिकल, पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। परियोजना में फीडस्टॉक की उपलब्धता के साथ क्षेत्र में कई डाउनस्ट्रीम एमएसएमई की भी स्थापना देखने को मिलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परियोजना की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement