facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP के किसानों को बड़ी सौगात! अब हर साल बैंक खाते में आएंगे 12 हजार रुपये, सीएम शिवराज सिंह ने किया एलान

Advertisement

चुनावी साल में सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए लाभ की घोषणाओं का सिलसिला लगातार चल रहा है।

Last Updated- June 13, 2023 | 9:29 PM IST
MP CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राजगढ़ जिले में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि में राज्य सरकार की ओर से 2,000 रुपये का इजाफा कर उसे 6,000 रुपये करने की घोषणा की है। अब प्रदेश के किसानों को सालाना 12,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

चुनावी साल में सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए लाभ की घोषणाओं का सिलसिला लगातार चल रहा है। इससे पहले सरकार ने 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने के लिए ‘लाड़ली बहना’ योजना की घोषणा की थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बहनों को तो 1,000 रुपये प्रति माह मिल गये, किसानों को भी मिलने चाहिए। किसान भाइयों, प्रधानमंत्री जी तो 6,000  रुपये दे ही रहे हैं अब मामा भी 6,000 रुपये देगा यानी कुल 12,000 रुपये सालाना यानी 1,000 रुपये महीना।’

जिन परिवारों में ट्रैक्टर है उनकी महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा

किसान कल्याण महाकुंभ के दौरान ही मुख्यमंत्री चौहान और कार्यक्रम में शामिल होने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंगल क्लिक से डिफॉल्टर किसानों के खाते में ऋण ब्याज माफी योजना के 2, 123 करोड़ रुपये, फसल बीमा योजना के 2,900 करोड़ रुपये और किसान कल्याण योजना के 1,400 करोड़ रुपये की राशि भी डाली। इस प्रकार किसानों के खाते में कुल 6,423 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि जिन परिवारों में ट्रैक्टर है उनकी महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की शर्तों के अधीन ट्रैक्टर को चौपहिया वाहन में नहीं गिना जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान के किसान कल्याण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान हित में उठाए गए कदम बताते हैं कि चौहान कितने संवेदनशील हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के स्टार्टअप्स में महिलाओं ने बिखेरी चमक

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement