facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP में 16 बच्चों की मौत के बाद एक्शन में सरकार! CM मोहन यादव बोले: दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Advertisement

सरकार ने छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा, जबलपुर के ड्रग इंस्पेक्टर शरद कुमार जैन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के डिप्टी डायरेक्टर शोभित कोष्टा को निलंबित कर दिया है

Last Updated- October 06, 2025 | 8:41 PM IST
CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव | फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा, जबलपुर के ड्रग इंस्पेक्टर शरद कुमार जैन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के डिप्टी डायरेक्टर शोभित कोष्टा को निलंबित कर दिया है जबकि प्रदेश के ड्रग कंट्रोल दिनेश मौर्या का स्थानांतरण कर दिया गया है।

छिंदवाड़ा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद यादव ने कहा कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस कंपनी से ये बनकर आया है, तमिलनाडु सरकार ने उस कंपनी पर भी कठोर कार्रवाई करने को कहा है। तमिलनाडु में फैक्ट्री में जहां सिरप बन रहा था, वह तरीका ही अमानक था। वहां की सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है।

Also Read: कफ सिरप से बच्चों की मौतें: राजस्थान और मध्य प्रदेश में जांच तेज

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और दुकानों में मौजूद स्टॉक को जब्त करने के आदेश दिए थे। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में इस सिरप को बरामद करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 14 बच्चों और बैतूल में दो बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त सिरप लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी और तमिलनाडु की श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डॉ. सोनी को गिरफ्तार कर लिया था और उनके मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस भी तत्काल रद्द कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि जांच में कफ सिरप कोल्ड्रिफ में 46.2 फीसदी डाइएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) होने की पुष्टि हुई है, जिसे बच्चों की मौत का कारण माना जा रहा है।

बैतूल में जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनके परिजन का कहना है कि उन्होंने भी डॉ. प्रवीण सोनी से इलाज कराया था, जिसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement