facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: दिग्विजय के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से वंचित और निष्कासित कर दिया है।

Last Updated- June 11, 2025 | 7:33 PM IST
Digvijay's brother and former MP Laxman Singh expelled from Congress

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निकाला गया है। पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के सदस्य तारिक अनवर के हस्ताक्षर से जारी एक पत्र में कहा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से वंचित और निष्कासित कर दिया है।’

नेहरू परिवार पर टिप्पणी पड़ी भारी

सिंह ने हाल के दिनों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हुए हैं। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को भी सोच समझकर बात करने की नसीहत देते हुए कहा था कि पार्टी को मुझे निकालना हो तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच समझकर बोलें, नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Also read: MP: राहुल गांधी ने किया संगठन सृजन अभियान का आगाज, जाति जनगणना पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस में सच बोलने वालों की जगह नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे कांग्रेस का आंतरिक निर्णय बताते हुए कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन यह सच है कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस को सच का आईना दिखाते रहते हैं और कांग्रेस में सच बोलने वालों का वही हाल होता है जो लक्ष्मण सिंह का हुआ।

प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने लक्ष्मण सिंह के निष्कासन पर कहा, ‘यह सिद्ध हो गया कि नेहरू परिवार को सच बताने की कोशिश करने वाला कोई व्यक्ति पार्टी में नहीं रहेगा। उनके खिलाफ की गई कार्रवाई अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।’

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement