facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: केले की फसल खराब होने पर दोगुना मुआवजा

Advertisement

फसल नुकसान पर अधिकतम मुआवजे की सीमा भी पहले के 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है।

Last Updated- July 01, 2023 | 5:36 PM IST
MP CM

चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार ने केले की खेती करने वाले किसानों को राहत देने का फैसला किया है। कैबिनेट की हालिया बैठक में केला किसानों के फसल नुकसान का मुआवजा दोगुना करने का निर्णय लिया गया। इससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिलेगी लेकिन केले की फसल का बीमा किए जाने की उनकी मांग अब भी अधूरी है।

कैबिनेट ने रेवेन्यू बुक सर्कुलर में संशोधन करके केले की फसल के नुकसान पर दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने का निर्णय लिया है। फसल को 25-33 फीसदी नुकसान होने पर 30,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, 33-50 फीसदी नुकसान पर 54,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और 50 फीसदी से अधिक नुकसान पर दो लाख रुपये प्रति हेक्टेयर देने की बात कही गई है।

फसल नुकसान पर अधिकतम मुआवजे की सीमा भी पहले के 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है।

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में केले की खेती की जाती है और पश्चिम एशिया के देशों में केले का निर्यात भी किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से धार, बड़वानी और बुरहानपुर आदि जिले आते हैं।

बुरहानपुर की जिलाधिकारी भाव्या मित्तल के अनुसार अूप्रैल में हुए बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिले में 2,200 हेक्टेयर से अधिक इलाके में केले की फसल को नुकसान पहुंचा था। उस समय केला पककर तैयार हो गया था।

हालांकि धार जिले में आठ एकड़ रकबे में केले की खेती करने वाले किसान श्रीराम जाट ने कहा, ‘बेमौसम बारिश ने अप्रैल में पूरी फसल खराब कर दी। अब तक हमारे इलाके में कोई सर्वेक्षण तक नहीं किया गया है। अब यह देखना होगा कि इन हालात में सरकार हर्जाने का वितरण किस प्रकार करती है।’

गौरतलब है कि केले की खेती काफी महंगी होती है और साल में केवल एक फसल होने के कारण इसमें जोखिम भी बहुत अधिक होता है।

Advertisement
First Published - July 1, 2023 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement