facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: धार-खरगोन के किसानों को अमानक बीज से भारी नुकसान, नुन्हेम्स इंडिया पर FIR दर्ज; जांच शुरू

Advertisement

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित उनके लिए सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द न्याय और मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया जाएगा

Last Updated- April 17, 2026 | 6:42 PM IST
MP substandard seeds case
किसानों ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करके करेले की फसल में अमानक बीज और रोपे से हुए भारी नुकसान की शिकायत की।

मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के किसानों द्वारा अमानक बीज बेचे जाने के आरोपों के बाद हैदराबाद की कंपनी नुन्हेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। किसानों ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करके करेले की फसल में अमानक बीज और रोपे से हुए भारी नुकसान की शिकायत की। कृषि मंत्री ने इसे किसानों की आजीविका पर प्रहार मानते हुए दोषी कंपनी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए ओर किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने के निर्देश भी दिए।

किसानों को जल्द न्याय और मुआवजे का वादा

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित उनके लिए सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द न्याय और मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया जाएगा तथा दोषी कंपनी के विरुद्ध ठोस वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके बाद धार जिले के मनावर थाने में कंपनी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया। एफआईआर में नुन्हेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद को आरोपित बनाया गया है।

Also Read: भारत ने ईरान का तेल डॉलर नहीं युआन में खरीदा, क्यों बदला पेमेंट का तरीका?

अमानक बीज से फसल को भारी नुकसान

किसानों के अनुसार उन्होंने नवंबर 2025 में स्थानीय नर्सरियों और कृषि सेवा केंद्रों से इस कंपनी के बीज और रोपे खरीदे थे लेकिन बोआई के बाद अपेक्षित उत्पादन नहीं हुआ। करेले के फल छोटे आकार में ही पीले पड़े और गिर गए। उत्पादन में भारी गिरावट आने के बाद किसानों ने 17 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने पाया कि बीज अमानक थे और उनसे तैयार रोपे भी खराब गुणवत्ता वाले थे।

खबर लिखे जाने तक कंपनी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement