facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: 11 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, करोड़ों का ब्याज होगा माफ

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 12:44 PM IST
Agriculture

मध्य प्रदेश सरकार ने कर्ज लौटाने में चूक करने वाले 11.9 लाख किसानों के ऋण पर ब्याज माफ करने को लेकर 2,123 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की ऋण राशि और ब्याज संयुक्त रूप से दो लाख रुपये से कम है, उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल घोषणा की थी कि राज्य सरकार उन किसानों के कृषि ऋण पर लागू ब्याज बैंकों में जमा करेगी जिन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के वादे के कारण अपना ऋण नहीं चुकाया था।

अधिकारी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सहकारी बैंकों और समितियों से लिए गए ऋण पर चूककर्ता किसानों के लिए ब्याज का भुगतान करने के लिए 2,123 करोड़ रुपये की राशि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि चूककर्ता किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा और सहकारी समितियों को ऐसे व्यक्तियों की सूची एक पोर्टल पर प्रकाशित करनी होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने पहले आरोप लगाया था कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा ऋण माफी के वादे के कारण कई किसान कृषि ऋण नहीं चुका पाये थे।

उन्होंने कांग्रेस पर कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया जिसके कारण किसानों ने कर्ज नहीं चुकाया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने दावा किया है कि उसकी सरकार के दौरान राज्य के लगभग 24 लाख किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिला।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement