facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मप्र में पर्यटन पर बढ़ता जोर

Advertisement

धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास पर खास ध्यान, वन्यजीव पर्यटन में भी बढ़ोतरी

Last Updated- December 23, 2023 | 10:28 AM IST
CM Mohan Yadav
MP CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई धार्मिक स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों के सांस्कृतिक उत्थान की योजना पर काम कर रही है। यादव उज्जैन से विधायक हैं जो स्वयं एक बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश के जिन-जिन स्थानों का भ्रमण किया और जहां-जहां लीला की उन सभी जगहों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने कहा, ‘मध्य प्रदेश ने एक आकर्षक पर्यटन नीति पेश की है और निवेशकों से भी उचित प्रतिक्रिया मिली है। पर्यटन में होने वाला निवेश व्यापक तौर पर सकारात्मक असर डालता है क्योंकि इससे न केवल लोगों की आय बढ़ती है बल्कि रोजगार तैयार होते हैं और लोगों में उद्यमिता की भावना का भी विकास होता है। पर्यटन में होने वाला निवेश बुनियादी ढांचा विकास, सांस्कृतिक आदान प्रदान और विदेशी मु्द्रा में आय के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, अर्थव्यवस्था में विविधता लाने, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन गुणवत्ता में भी योगदान करता है।’

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में तकरीबन 100 पर्यटन परियोजनाओं पर 2200 करोड़ रुपये खर्च किए गए जिससे 34,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिला। पर्यटन विभाग ने 1,883 हेक्टेयर भूमि का लैंड बैंक भी तैयार किया है जिसमें से 358 हेक्टेयर जमीन आवंटित भी की जा चुकी है।

प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन में भी इजाफा हुआ है और इस वर्ष यहां 30 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है। पिछले वर्ष प्रदेश में 26.91 लाख पर्यटक आए थे। प्रदेश के वन विभाग को 2022-23 में राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्यों में आने वाले लोगों से 54 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी जो 2021-22 में मिली राशि से छह गुना अधिक है। मध्य प्रदेश में सात टाइगर रिजर्व के साथ पांच राष्ट्रीय उद्यान और 10 अभयारण्य हैं।

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement