facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मप्र में उद्योगों को हर मंजूरी और जांच से तीन साल की छूट

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 7:20 PM IST
MP cabinet

प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन समाप्त होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने निवेशकों और उद्योगपतियों को आश्वस्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एक अध्यादेश पारित किया है।

‘मध्य प्रदेश उद्योगों की स्थापना एवं परिचालन का सरलीकरण अध्यादेश’ का लक्ष्य है प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना ताकि अधिक से अधिक संख्या में निवेशक प्रदेश में अपने संयंत्र स्थापित कर सकें। माना जा रहा है कि राज्य सरकार इस अध्यादेश को विधान सभा के बजट सत्र में पारित करवा लेगी।

यह अध्यादेश प्रदेश के औद्योगिक इलाकों, एमएसएमई और आईटी क्लस्टर में लागू होगा। अध्यादेश के प्रावधानों के मुताबिक निवेशकों को स्वयं को राज्य की एकल विंडो प्रणाली वाले इन्वेस्ट पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। पंजीयन के उपरांत आवेदक को ‘इंटेंशन टु इन्वेस्ट’ फॉर्म भरना होगा।

इसके पश्चात उसके पास यह विकल्प होगा कि वह तीन वर्ष की अवधि तक मंजूरियों और निगरानी से रियायत का चयन कर सके। इसके पश्चात निवेशक अपनी इकाई का निर्माण आरंभ कर सकता है। उसे किसी प्रकार की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं सक्षम अधिकारी तय अवधि तक किसी प्रकार की जांच करने भी वहां नहीं जाएंगे।

राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक निवेशकों के अनुकूल इस व्यवस्था के लागू होने के बाद निवेशक कम समय में संयंत्र स्थापित करके काम शुरू कर सकेंगे।

प्रदेश का उद्योग विभाग भी एमएसएमई विभाग के साथ मिलकर इस नई पहल के बारे में जागरूकता बढ़ाने और निवेशकों तक पहुंच बनाने का काम करेगा ताकि उन्हें इस अध्यादेश की विशेषताओं से अवगत कराया जा सके।

प्रदेश सरकार ने विगत 11 और 12 जनवरी को इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया था जहां निवेशकों ने 15.42 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसी वक्त कहा था कि चिह्नित क्षेत्रों में निवेशकों को तीन वर्ष के लिए खास रियायत दी जाएंगी। यह अध्यादेश उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement