facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

23 अक्टूबर को रीवा में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 999 रुपये में भोपाल तक सकेंगे हवाई सफर: CM मोहन यादव

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, यह इंडस्ट्री कॉन्क्लेव क्षेत्र में उद्योग-व्यापार, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित होगी और रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

Last Updated- October 20, 2024 | 8:16 PM IST
Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में आयोजित हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का पांचवा चरण 23 अक्टूबर को प्रदेश के रीवा जिले में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि इससे विंध्य क्षेत्र को औद्योगिक रूप से विकसित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री कॉन्क्लेव क्षेत्र में उद्योग-व्यापार, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित होगी और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा हवाई अड्‌डे का वर्चुअल लोकार्पण किया। रीवा में हवाई अड्‌डा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आम आदमी को हवाई यात्रा सुलभ कराने के सपने को पूरा करने के लिए अगले एक महीने तक रीवा से राजधानी भोपाल तक की हवाई यात्रा का टिकट 999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश सरकार रीवा में एक बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना कर रही है जिससे कॉन्क्लेव में आने वालों को सुविधा हो सके। यहां 16 से अधिक सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को उद्योगपतियों के समक्ष पेश करेंगे। कॉन्क्लेव की नोडल एजेंसी मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम है। वह निवेशकों को कारोबारी सुगमता की पहल के तहत सरलीकृत प्रक्रियाओं की सुविधा प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश का रीवा जिला और उसके आसपास का क्षेत्र पूरे देश में अपने सीमेंट उत्पादन के लिए जाना जाता है। रीवा, सीधी और सतना जिलों में बड़े सीमेंट संयंत्र स्थित हैं। रीवा जिले की ‘सुपारी कला’ को दुनिया में अलग स्थान प्राप्त है। अब गुम होती इस कला के हुनरमंद सुपारी पर और सुपारी से विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण करते हैं और उनका निर्यात करते हैं। रीवा जिले में स्थित व्हाइट टाइगर सफारी और विंध्य के तीन नैशनल पार्क उसे देश के पर्यटन मानचित्र पर भी अहम स्थान दिलाते हैं।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement