facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार देगी ₹1 करोड़ का ईनाम

Advertisement

मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, हार्दिक पंड्या को मानती हैं अपना आदर्श

Last Updated- November 03, 2025 | 8:24 PM IST
Kranti Goud
Photo: X

मध्य प्रदेश सरकार ने क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है। क्रांति मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा, ‘प्रदेश की बेटी और देश की बेटियों ने जिस तरह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल में धूम मचाई, उसके लिए मैं सबको बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश की बेटी ने मान बढ़ाया है। मैं आशा करता हूं कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी सभी खेलों में ऐसी ही भूमिका निभाएंगे।’

आदिवासी समुदाय से आती हैं क्रांति गौड़

मूल रूप से सागर जिले की बंडा तहसील की रहने वाली क्रांति राजगोंड आदिवासी समुदाय से आती हैं और 5 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। अपने एक पुराने साक्षात्कार में अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए क्रांति ने कहा था कि उनका करियर बनाने में उनके भाई और मां की अहम भूमिका रही है। मां ने उनके करियर के लिए अपने गहने तक बेच दिए जबकि भाई ने भी हमेशा उनकी जरूरतों को पूरा किया।

Also Read: बेटियों ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने खोला खजाना- ₹51 करोड़ कैश इनाम का ऐलान

हार्दिक पंड्या को मानती हैं अपना आदर्श

विश्व कप के एक अहम मुकाबले में क्रांति ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ दी मैच का सम्मान हासिल किया था। इससे पहले क्रांति तब सुर्खियों में आई थीं जब जुलाई 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध एकदिवसीय मुकाबले में 52 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने 22 वर्ष से भी कम उम्र में एक ही मैच में पांच विकेट हासिल करके दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रांति ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपना आदर्श मानती हैं और वीमेंस प्रीमियर लीग में वह यूपी वॉरियर्स टीम की ओर से खेलती हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement