facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Madhya Pradesh: एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव आज से शुरू

Advertisement

मध्य प्रदेश देश के प्रमुख खनिज संसाधन संपन्न राज्यों में से एक है। प्रदेश में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज संसाधनों में कोयला, चूना-पत्थर, हीरा और पायरोफिलाइट शामिल हैं।

Last Updated- October 17, 2024 | 8:50 AM IST
CM Mohan Yadav
Representative image

प्रदेश में खनन क्षेत्र में निवेश को नए सिरे से प्रोत्साहन देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार गुरुवार (17 अक्टूबर) और शुक्रवार (18 अक्टूबर) को राजधानी भोपाल में ‘मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024’ का आयोजन कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक दो दिवसीय कॉन्क्लेव के दौरान राज्य में निवेश जुटाने की कोशिशों के अलावा राज्य के खनिज संसाधनों का किफायती इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन प्रदेश के खनिज संसाधनों की विपुलता के बारे में जानकारी देंगे। प्रदेश के खनिज संसाधनों, निवेश के अवसरों, पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन क्षेत्रों की संभावनाओं के साथ-साथ खनन में ड्रोन तकनीक और डिजिटल संसाधनों को लेकर विशेषज्ञों के साथ चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कोयला, ऊर्जा, चूना-पत्थर, सीमेंट उद्योग आदि पर भी चर्चा आयोजित की जाएगी।

कॉन्क्लेव के दौरान खनन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला जहां विभागीय प्रस्तुति देंगे वहीं एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी और डायरेक्टर जनरल हाइड्रोकार्बन पल्लवी जैन गोहिल पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी।

मध्य प्रदेश देश के प्रमुख खनिज संसाधन संपन्न राज्यों में से एक है। प्रदेश में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज संसाधनों में कोयला, चूना-पत्थर, हीरा और पायरोफिलाइट शामिल हैं। मध्य प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है। देश के कुल चूना-पत्थर भंडार का नौ फीसदी मध्य प्रदेश में जबकि देश के 90 फीसदी हीरा भंडार मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement