facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2024 में मध्य प्रदेश बना धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र, बीते साल 13.41 करोड़ लोग घूमने पहुंचे MP

Advertisement

मध्य प्रदेश में 2024 में 13.41 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जिनमें धार्मिक स्थलों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। उज्जैन, खजुराहो और ग्वालियर प्रमुख आकर्षण केंद्र बनकर उभरे।

Last Updated- June 16, 2025 | 11:08 PM IST
प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर | फाइल फोटो

Madhya Pradesh tourism: अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों तथा प्राकृतिक और वन्य जीव संपदा से संपन्न मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 13.41 करोड़ पर्यटक आए। यह संख्या 2023 के मुकाबले तकरीबन 20 फीसदी अधिक है। इनमें धार्मिक पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक है और कुल 7.32 करोड़ पर्यटक धार्मिक शहर उज्जैन पहुंचे।

इसी अवधि में करीब 1.67 लाख विदेशी सैलानियों ने भी मध्य प्रदेश की सैर की। विदेशी पर्यटकों के मामले में खजुराहो 33,131 पर्यटकों के साथ अव्वल रहा। बांधवगढ़ में 29,192, कान्हा में 19,148 ओरछा में 13,960 और पन्ना में 12,762 पर्यटक पहुंचे। वहीं पेंच में 11,272 और ग्वालियर में 10,823 विदेशी पर्यटक आए।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि 13.41 करोड़ पर्यटकों का आगमन इस बात का प्रमाण है कि  मध्य प्रदेश न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर भी पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शासन की दूरदर्शी नीतियों, अधोसंरचना विकास और स्थानीय समुदायों की भागीदारी की वजह से हासिल हुई है।

Also Read: 45 साल की सेवा के बाद अमिताभ कांत का इस्तीफा, कहा- देश की प्रगति के लिए अलग तरीके से काम करना जारी रखूंगा

पिछले साल 22 फीसदी ज्यादा पर्यटक पहुंचे

वर्ष 2024 में प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर 10.7 करोड़ पर्यटक आए जो वर्ष 2023 की तुलना में 22 फीसदी अधिक थे। प्रदेश के शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल हैं। उज्जैन में सर्वाधिक 7.32 करोड़ पर्यटक आए। वर्ष 2023 में यहां 5.28 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। एक साल में उज्जैन आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 40 फीसदी बढ़ी। वहीं चित्रकूट में 2023 के 90 लाख की तुलना में 2024 में एक करोड़ पर्यटक पहुंचे।

प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों ने 2024 में 80 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया, जो 2023 के 64 लाख की तुलना में 25 फीसदी अधिक हैं। 2024 में ग्वालियर में पर्यटकों की संख्या में 3 गुना वृद्धि देखी गई और वहां 9 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जो 2023 में 3.69 लाख थे। खजुराहो (4.89 लाख), भोजपुर (35.91 लाख) और महेश्वर (13.53 लाख) में भी पर्यटकों ने समृद्ध विरासतों का भ्रमण किया।

Also Read: 16 साल बाद जनगणना की वापसी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; पहली बार होगा जातिगत आंकड़ों का समावेश

यूनेस्को ने हाल ही में भोजपुर मंदिर को को अपनी टेंटेटिव सूची में शामिल किया है। मध्य प्रदेश में अब 3 स्थायी और 15 टेंटेटिव सूची में कुल 18 यूनेस्को धरोहरें हैं। स्थायी सूची में खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं और सांची स्तूप शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के 12 राष्ट्रीय उद्यानों, 25 वन्यजीव अभयारण्यों और नौ टाइगर रिजर्व में भी लाखों की तादाद में पर्यटक पहुंचे।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement