facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जन आवास योजना सहित कई घोषणाएं

Advertisement

रोजगार के अवसर बढ़ाने, नए स्कूल और कॉलेज खोलने तथा गरीबों को आवास प्रदान करने के लिए नई योजना समेत शिवराज सिंह चौहान ने किए कई बड़े ऐलान।

Last Updated- August 15, 2023 | 4:11 PM IST
MP CM Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के वंचित और गरीब वर्गों के हित में कई घोषणाएं कीं। राजधानी के लाला परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देने वाली आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा और इसमें अधिक से अधिक परिवारों को शामिल किया जाएगा। एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा में उन्होंने ‘मुख्यमंत्री जन आवास योजना’ शुरू करने की घोषणा भी की।

चौहान ने कहा कि ऐसे परिवार जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस ऐप में शामिल नहीं हो सके हैं उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत घर बनाकर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 10 साल का हिसाब…विपक्ष पर पॉलिटिकल स्ट्राइक, 90 मिनट के भाषण में PM Modi ने दिखाया नए भारत का विज़न

इस अवसर पर अपने कार्यकाल की सफलताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा किएक समय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 45 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने और एक करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के नए संकल्प भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि उत्पादन को बढ़ाकर 10 करोड़ मीट्रिक टन करने तथा प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना करने का संकल्प भी जताया।

मुख्यमंत्री ने शासकीय नौकरियों में नई भर्तियों के साथ स्वरोजगार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी 22 अगस्त से युवाओं के उज्ज्वल भविष्रू के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना भी लॉन्च कर दी जाएगी।

इसके तहत युवा काम भी सीखेंगे और उन्हें प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 25 हजार रिक्त पदों को भरने और 6,000 सर्वसुविधायुक्त सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत समेत प्रदेश के विकास से जुड़े कई संकल्प भी जनता के सामने किए।

यह भी पढ़ें : PM Modi Speech Today: देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार करेंगे- प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement