facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: इकनॉमिक सर्वे में नवाचारों का उल्लेख

Advertisement

इंदौर के बायोफ्यूल प्लांट, भावांतर भुगतान और केन-बेतवा रिवर लिंक योजना का जिक्र।

Last Updated- July 23, 2024 | 1:08 PM IST
Economic Survey 2026
Representative Image

मध्य प्रदेश द्वारा सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) में विशेष उल्लेख के साथ शामिल किया गया है।

समीक्षा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंदौर के 500 प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाले बायोफ्यूल प्लांट का उल्लेख केस स्टडी के रूप में किया गया है। 2021 में इंदौर नगर निगम द्वारा स्थापित यह प्लांट निजी-सार्वजनिक भागीदारी के मॉडल पर आधारित है। यहां बनने वाली बायोगैस से रोज करीब 17,000 किलो बायो-सीएनजी बनती है। यह प्लांट सालाना करीब 1.30 लाख टन कार्बन डायऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद करता है। यह प्लांट रोजाना 400 मीट्रिक टन जैविक कचरे को प्रोसेस करता है इससे 80 मीट्रिक टन फरमेंटेड खाद भी बनती है।

रिवर लिंक प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश से संबंधित केन-बेतवा लिंक योजना, पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक योजना का भी समीक्षा में उल्लेख किया गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना नैशनल पर्सपेक्टिव प्लान के अंतर्गत बनी पहली परियोजना है। 2021 में अनुमोदित इस योजना के लिए केंद्र सरकार से 39,317 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है। इसे मध्य प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के सहयोग से पूरा किया जा रहा है।

समीक्षा में यह भी कहा गया है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल इंडेक्स में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। 2018 से 2023-24 के बीच मध्य प्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ते राज्यों में शामिल है। समीक्षा में किसान हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की भावांतर भुगतान योजना का भी उल्लेख किया गया है।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement