facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: 20 फीसदी इंडस्ट्रियल प्लॉट SC/ST उद्यमियों के लिए आरक्षित

Advertisement

मंत्रिमंडल ने इन उद्यमियों को प्रीमियम और डेवलपमेंट शुल्क में भी 50 फीसदी छूट देने को मंजूरी प्रदान की है

Last Updated- August 05, 2023 | 5:31 PM IST
MP: 20% industrial plots reserved for SC/ST entrepreneurs

मध्य प्रदेश सरकार ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत प्रदेश के औद्योगिक इलाकों में मौजूद भूखंडों में से 20 फीसदी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) उद्यमियों के लिए आरक्षित रहेंगे।

प्रदेश मंत्रिमंडल ने इसके लिए मध्य प्रदेश एमएसएमई इंडस्ट्रियल लैंड ऐंड बिल्डिंग अलॉटमेंट ऐंड मैनेजमेंट रूल्स 2021 में संशोधन करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने इन उद्यमियों को प्रीमियम और डेवलपमेंट शुल्क में भी 50 फीसदी छूट देने को मंजूरी प्रदान की है।

मध्य प्रदेश में MSME विभाग के सचिव पी. नरहरि ने कहा कि औद्योगिक इलाकों में एससी-एसटी वर्ग के कारोबारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

इससे पहले इसी वर्ष के आरंभ में राज्य सरकार ने एमपी स्टार्ट अप नीति और क्रियान्वयन योजना-2022 में संशोधन करने का निर्णय लिया था ताकि एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों को अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके तहत किसी एससी-एसटी उद्यमी द्वारा प्राप्त निवेश या फंडिंग पर 18 लाख रुपये तक की अधिकतम सहायता दी जा सकेगी। चार चरणों में यह मदद अधिकतम 72 लाख रुपये की होगी।

प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने हाल ही में कहा था कि एससी-एसटी वर्ग के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को एक साथ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सभी विभागों के लिए लाभ का विश्लेषण करना आरंभ होगा। देवड़ा ने कहा कि राज्य सरकार इन श्रेणियों के लोगों के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम करने के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement