facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: धार्मिक पर्यटन के लिए हवाई सेवाओं का होगा विस्तार, CM मोहन यादव ने की शुरुआत

Advertisement

Fly Tourism MP: वाई सेवा के बाद दतिया, ओरछा और मैहर आदि जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

Last Updated- March 14, 2024 | 8:01 PM IST
MP: Air services will be expanded for religious tourism, CM Mohan Yadav started it MP: धार्मिक पर्यटन के लिए हवाई सेवाओं का होगा विस्तार, CM मोहन यादव ने की शुरुआत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ और ‘पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा’ के रूप में दो हवाई सेवाओं की शुरुआत की। इनका लक्ष्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राजधानी भोपाल में आयोजित एक समारोह में इन सेवाओं की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘हमारा प्रयास है प्रदेश के सभी जिलों में हवाई पट्‌टी विकसित करने तथा अंतरराज्यीय विमानन सेवाओं का विस्तार करने की।’

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के आरंभ होने से इंदौर और महाकालेश्वर तथा ओंकारेश्वर के बीच सीधा हवाई संपर्क कायम हो सकेगा। हवाई सेवा के बाद दतिया, ओरछा और मैहर आदि जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि इन सेवाओं के तहत दो दोहरे इंजन वाले विमान, एक दो इंजर वाला हेलीकॉप्टर तथा दो एक इंजन वाले हेलीकॉप्टर सेवा में लाए जाएंगे।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव तथा मध्य प्रदेश पर्यटन के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘इन सेवाओं को लेकर फ्लाईओला के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंध के मुताबिक यह सेवा प्रदाता कंपनी उड़ान मार्गों के निर्धारण, टिकट काउंटर की स्थापना, स्थानीय कर्मचारियों के चयन और प्रशिक्षण का काम करेगी।’ दो महीने के भीतर इसे पूरा करने के बाद नियमित सेवाओं का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement