facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Global Investors Summit: अदाणी ग्रुप करेगा मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश कुशल कर्मियों से भरा हुआ है जहां उद्योग तेजी से फलफूल रहे हैं और यह उद्यमियों का पसंदीदा राज्य बनता जा रहा है।

Last Updated- February 24, 2025 | 2:48 PM IST
MP Global Investors Summit: Adani Group will invest Rs 1.10 lakh crore in Madhya Pradesh अदाणी ग्रुप करेगा मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश

MP Global Investors Summit: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोमवार को मध्य प्रदेश में पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और थर्मल ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में 1,10,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना की घोषणा की। इस कदम से 2030 तक प्रदेश में 1,20,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

भोपाल में ‘एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में बोलते हुए, अदाणी ने कहा कि अदाणी समूह एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एक हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला-गैसीकरण परियोजना के लिए राज्य सरकार के साथ बातचीत कर रहा है, जिसमें 1,00,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश शामिल होगा।

Also read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24 फरवरी को खाते में आएगी 19वीं किस्त, लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश बनता जा रहा उद्यमियों का पसंदीदा राज्य- पीएम मोदी

इससे पहले समिट का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश की भौगोलिक विशिष्टता उसे खास बनती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश की ईवी क्रांति में अग्रणी है। यह निवेशकों के लिए संभावनाओं से भरा हुआ है।’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कुशल कर्मियों से भरा हुआ है जहां उद्योग तेजी से फलफूल रहे हैं और यह उद्यमियों का पसंदीदा राज्य बनता जा रहा है।

इस दो दिवसीय आयोजन में मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योगपतियों से अलग अलग बात करेंगे। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख उद्योगपतियों में अदाणी समूह के गौतम अदाणी, गोदरेज समूह के नादिर गोदरेज और पतंजलि के बालकृष्ण और अवादा समूह के पुनीत मित्तल आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement