facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: 10 साल के लिए होगा इंडस्ट्री लाइसेंस रिन्यूअल

Advertisement

अभी यह लाइसेंस अलग-अलग सेक्टर में दो से पांच वर्ष के लिए दिया जाता है।

Last Updated- July 07, 2023 | 8:02 PM IST
MP cabinet

मध्य प्रदेश में निवेश संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के लिए जरूरी लाइसेंस के नवीनीकरण (industry license renewal) की अवधि को बढ़ाकर 10 वर्ष करने का निर्णय लिया है। अभी यह लाइसेंस अलग-अलग सेक्टर में दो से पांच वर्ष के लिए दिया जाता है। प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत किया है।

नवीनीकरण की अवधि बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में फेडरेशन ऑफ एमपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री के एक आयोजन में की।

उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार हर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। कारोबारियों और व्यापारियों को एक साथ मिलकर राज्य की तरक्की के लिए काम करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज मंडीदीप के प्रेसिडेंट राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह घोषणा उद्योगपतियों को अपने काम पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सरकार के इस कदम का व्यापक होगा असर

उन्होंने कहा, ‘हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जीएसटी समेत अन्य सभी नियम लंबी अवधि के हैं। केवल औद्योगिक लाइसेंस ही इतनी कम अवधि के लिए दिया जाता था। अब जबकि इसकी अवधि बढ़ाने की घोषणा की गई है तो व्यापारियों को दस्तावेजीकरण और शुल्क वृद्धि की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।’

पीथमपुर औद्योगिक संगठन के प्रेसिडेंट गौतम कोठारी ने कहा, ‘सरकार के इस कदम का व्यापक असर होगा। यह कदम छोटे कारोबारियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका काफी समय छोटी-मोटी औपचारिकताएं पूरी करने में बीत जाता था। इससे उनकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।’

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement