facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP plane crash: रीवा में ट्रेनी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, एक घायल

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 11:53 AM IST
Rewa plane crash
PTI

मध्य प्रदेश में रीवा हवाई पट्टी के पास एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया।

चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि प्रक्षिक्षण विमान गुरुवार देर रात लगभग 11.30 बजे रीवा चोरहटा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद तीन किलोमीटर दूर एक मंदिर के गुंबद और पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं, रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पटना (बिहार) निवासी कैप्टन विमल कुमार (50) की दुखद मौत हो गई, जबकि जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला प्रशिक्षु पायलट सोनू यादव (23) घायल हो गया।’’

चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि हादसे में घायल सोनू यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement