facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM MITRA Park: पीएम मित्र पार्क के लिए 2,100 करोड़ रुपये मंजूर, मध्य प्रदेश को टेक्सटाइल में मिलेगी नई उड़ान

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाली साबित होगी बल्कि देश के कपड़ा क्षेत्र की वैश्विक पहचान मजबूत करने में भी मदद करेगी।

Last Updated- April 24, 2025 | 1:48 PM IST
PM Mitra Park
Representative Image

PM MITRA Park: केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में पहले पीएम मित्र पार्क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह पार्क धार जिले के बदनावर कस्बे में करीब 2,100 एकड़ इलाके में तैयार किया जाएगा। सरकार की योजना इस परियोजना को अगले दो सालों में पूरा करने की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को 2,100 करोड़ रुपये के पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपारेल (पीएम मित्र) पार्क परियोजना को मंजूरी दी गई है।’ केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा मंजूर किया गया यह पार्क देश का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा।

निवेश और रोजगार का बनेगा नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाली साबित होगी बल्कि देश के कपड़ा क्षेत्र की वैश्विक पहचान मजबूत करने में भी मदद करेगी। 2,100 एकड़ का यह पार्क निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार करने में मददगार साबित होगा। यह पार्क भौगोलिक रूप से भी स्ट्रैटेजिक लोकेशन पर बनने जा रहा है। इंदौर से इसकी दूरी 110 किलोमीटर, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से 85 किलोमीटर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से केवल 50 किलोमीटर की होगी।

Also read: सारंगपुर-पड़ाना: साफे-पगड़ी का गढ़ अब साड़ी पर निर्भर, बुनकरों का हुनर सहेज रहा परंपरा और भविष्य

हाउसिंग और सोलर प्लांट की सुविधा

परियोजना के ब्योरे के मुताबिक यहां काम करने वाले लोगों के लिए 61,000 वर्ग मीटर से अधिक इलाके में आवासीय इमारतें बनाई जाएंगी। सस्ती और टिकाऊ बिजली के लिए 10 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट भी यहां स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा करीब 96,000 वर्ग मीटर इलाके में 80 से अधिक प्लग एंड प्ले यूनिट स्थापित की जाएंगी जिससे कंपनियां यहां आकर बिना किसी खास स्थापना के सीधे उत्पादन आरंभ कर सकें।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement