facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्याम मैटेलिक्स ने दी MP के बाजार में दस्तक

Advertisement

देश की मौजूदा सालाना स्टील उत्पादन क्षमता करीब 15 करोड़ टन है जिसमें कंपनी का योगदान 1.2 करोड़ टन है

Last Updated- June 14, 2023 | 9:52 PM IST
Steel Metal sector

गत दिसंबर में इंदौर स्थित मित्तल कॉर्प का अधिग्रहण करने के बाद देश की शीर्ष इंटीग्रेटेड मेटल उत्पादक कंपनियों में शामिल श्याम मेटैलिक्स ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाजार में प्रवेश की घोषणा की है। कोलकाता मुख्यालय वाली यह कंपनी पश्चिम बंगाल और ओडिशा स्थित अपने दो प्लांटों के साथ पहले ही देश के बड़े इलाके में अपने उत्पाद पहुंचा रही है।

लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत में NCLT के जरिये संकटग्रस्त मित्तल कॉर्प का अधिग्रहण किए जाने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि कंपनी मध्य भारत में मजबूती से प्रवेश करने की योजना बना रही है।

BSE और NSE में लिस्टेड श्याम मेटैलिक्स के सेल्स और मार्केटिंग विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनीश मिश्रा ने बुधवार को भोपाल में कहा, ‘कंपनी TMT सरिया और फेराएलॉय समेत देश में आयरन ओर से धातु बनाने वाली शीर्ष इंटीग्रेटेड कंपनियों में शामिल है।’

Also read: चीन से सप्लाई चेन हटने से भारत को होगा सबसे ज्यादा फायदा

उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा सालाना स्टील उत्पादन क्षमता करीब 15 करोड़ टन है जिसमें कंपनी का योगदान 1.2 करोड़ टन है। कंपनी का इरादा अगले कुछ वर्षों में इसे बढ़ाकर 10 फीसदी से अधिक करने का है।

मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राजमार्ग निर्माण, सीएम राइज स्कूलों समेत लोक निर्माण विभाग के तेज गति से चल रहे कामों को देखते हुए कंपनी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रही है।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement