facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP में सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे अहाते और शॉप बार

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 10:52 AM IST
government liquor shop

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शराब की खपत को हतोत्साहित करने के लिए आबकारी नीति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तनों की घोषणा की है। रविवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि प्रदेश में शराब के सभी अहाते और शॉप बार बंद किए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत शराब दुकानों के बगल में बैठकर शराब पीने की व्यवस्था थी जिसे अब समाप्त किया जाएगा। इतना ही नहीं पहले जहां बालिका छात्रावास, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के 50 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं होती थी वहीं अब इस दायरे को बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए दंड भी पहले से अधिक सख्त करने की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 2010 से शराब की कोई भी नई दुकान नहीं खोली गई है लेकिन अहातों में शराब पिलाए जाने के कारण कानून व्यवस्था की दिक्कतों का जिक्र बार-बार सामने आता रहा है। प्रदेश में 2,500 से अधिक अहाते हैं जहां लोग बैठकर शराब पी सकते हैं।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शराब पीने को हतोत्साहित करने के लिए ये निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। भारती पिछले काफी समय से प्रदेश में शराबबंदी को लेकर अभियान चला रही हैं। वह राजधानी भोपाल में शराब की एक दुकान पर पत्थर तो ओरछा में एक दुकान पर गोबर फेंक चुकी हैं। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं ऐसे में सरकार शायद कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement