facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 8:27 AM IST
agriculture rain

मध्य और पश्चिमी भारत में बीते कुछ दिनों के दौरान तेज हवाओं, ओलों के साथ बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र के किसान गर्मी जल्दी ही शुरू हो जाने के कारण पहले ही समस्याओं से जूझ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के कुछ जिलों और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र में खड़ी फसल को ओले से नुकसान पहुंचा है। सरकारी अधिकारियों के समुचित सर्वेक्षण के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। यदि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं तो खेत में खड़ी फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

किसानों ने कहा कि गुजरात में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जीरा, अरंडी और धनिये की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों में अगले 8-10 दिनों में फसल काटी जानी है। मध्य प्रदेश के किसानों के समूह किसान स्वराज संगठन के संस्थापक भगवान मीणा ने कहा, ‘इस समय बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है और इसके रंग पर भी असर पड़ेगा।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात ट्वीट किया कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार नुकसान का समुचित आकलन करवाने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण राज्य के पांच जिलों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। शिंदे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन या पंचनामा करें। महाराष्ट्र के प्रभावित जिलों में ठाणे, पालघर सहित वाशिम, नाशिक और औरंगाबाद के कई हिस्से हैं।

समीपवर्ती गुजरात के किसानों के मुताबिक बेमौसम की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण उत्तरी गुजरात सहित सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में जीरा, अरंडी और धनिये की फसल प्रभावित हुई है। कच्छ क्षेत्र के जितेंद्र अहीर ने कहा, ‘जीरा, अजवाइन और सरसों की खड़ी फसल प्रभावित हुई है।’ मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का क्षेत्र और तीव्रता घट सकती है।

भारत के मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी मौसम की रिपोर्ट में कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानों और झारखंड में 9-10 मार्च को तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के कारण अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। लिहाजा इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement