facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कौन हैं ट्रक ड्राइवर को ‘तुम्हारी औकात क्या है’ बताने वाले कलेक्टर? MP के CM ने लिया किशोर कन्याल पर बड़ा ऐक्शन

Advertisement

कलेक्टर किशोर कन्याल आज फिर सुर्खियों में छा गए हैं और उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है लेकिन उनका एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें वे काफी अलग नजर आए थे।

Last Updated- January 03, 2024 | 7:57 PM IST
Who is the 'What is your status' doctor to the driver? MP CM took major action against teenage girls

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में लाए गए हिट एंड रन कानून का विरोध मध्य प्रदेश में जबरदस्त तरीके से हो रहा था और उसके चपेटे में शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल भी आ गए। ट्रक ड्राइवर्स और कलेक्टर कन्याल के बीच बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर के सवाल पर कलेक्टर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है। उनकी इस भाषा को सुनकर CM मोहन यादव ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया है। इस बीच आइये जानते हैं क्या कहा कलेक्टर ने…

क्या है मामला?

दरअसल, आजकल विवादों में चल रहे केंद्र सरकार के हालिया कानून ‘हिट एंड रन’ को मध्य प्रदेश में काफी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और ड्राइवर्स हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच कल यानी 2 जनवरी को हड़ताल कर रहे ड्राइवरों से बात करने के लिए कलेक्टर सान्याल ने अपने कार्यालय पर बैठक बुलाई। बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के साथ SP यशपाल राजपूत और जिले के कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।

बातचीत के दौरान कलेक्टर काफी सख्त लहजे में बात करने लगे और कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं लेगा। इस पर एक ड्राइवर ने कलेक्टर को कहा अच्छे से बोलो।

फिर क्या था, कलेक्टर भड़क गए और अपना आपा खो दिया और एक ड्राइवर को यह कह बैठे, ‘और कहा गलत क्या है? समझ क्या रिया है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है?’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर का नाम पप्पू अहिरवार बताया जा रहा है। कलेक्टर के इस बयान पर ड्राइवर ने कहा, ‘यही लड़ाई है, हमारी औकात नहीं है।’ फिर वे सबको समझाने लगे कि लड़ाई ऐसे नहीं होती है। कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में न लें, आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है।’

पद से हटाए गए कन्याल, CM मोहन यादव ने कहा- उनकी गरीबों की सरकार

राज्य सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को पद से हटा दिया है। CM मोहन यादव ने कहा, ‘यह सरकार गरीबों की सरकार है, सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है।’

बता दें कि अब किशोर कन्याल को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है तो वहीं, ऋतू बाफना अब शाजापुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी।

निंदा के बाद मांगी माफी

कलेक्टर के इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ लिया और उनकी काफी निंदा होने लगी। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया और आलोचना लगातार जारी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट करते हुए इस मामले की निंदा की और शायरी लिखकर विरोध जताया। उन्होंने लिखा, हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है। तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू क्या है?’

हालांकि बाद में कलेक्टर किशोर कन्याल ने माफी मांग ली और स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि बैठक में ट्रक ड्राइवर 3 जनवरी के बाद विरोध-प्रदर्शन को किसी भी स्तर तक ले जाने के लिए बार-बार धमकी दे रहा था। उन्होंने उस व्यक्ति को नियंत्रित करने के लिए कड़क लहजे का इस्तेमाल किया, उनका किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

एक और वीडियो, जिसमें दिखी थी दरियादिली

भले ही इस दौरान अपने कड़े और सख्त रुख के चलते कलेक्टर कन्याल सुर्खियों में छा गए हैं और उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है लेकिन उनका एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें वे काफी अलग नजर आए थे। उस वीडियो में उनकी दरियादिली देखी जा सकती थी। साल 2023 के फरवरी महीने की बात है जब उनके बेटी की शादी थी और उस वक्त वे ग्‍वालियर नगर निगम में कमिश्नर थे। उनकी बेटी की शादी एक होटल से की गई और उन्होंने खाने के लिए बेसहारा लोगों को न्योता दिया था और खुद खाना खिलाया था। उनके साथ उनकी बेटी भी थीं। वह भी सभी को खाना परोस रही थीं।

कौन हैं किशोर कन्याल?

किशोर कन्याल मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। शाजापुर जिले का कलेक्टर बनने से पहले वह ग्‍वालियर नगर निगम में कमिश्नर थे। वह नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर भी रह चुके हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement