facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आस्था का महासैलाब: पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हुआ माघ मेला, 19 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Advertisement

बीते साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए इस बार माघ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है

Last Updated- January 03, 2026 | 5:54 PM IST
Magh Mela
माघ मेले के पहले दिन शनिवार को संगम में 19 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई | फोटो: X/@cleanganganmcg

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शनिवार से माघ मेले की शुरुआत हो गई। आज से शुरू होकर 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले के पहले दिन शनिवार को संगम में 19 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

बीते साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए इस बार माघ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सात सेक्टरों में फैले मेले में टेंट सिटी, पांटून पुल, विशेष यातायात व्यवस्था के साथ एटीएस और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।

शनिवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर सनातनी किन्नर अखाड़े ने भी अमृत स्नान किया। इस दौरान सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी, जिन्हें टीना मां के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने शिष्यों के साथ संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। पहली बार माघ मेले में सनातनी किन्नर अखाड़े ने अपना शिविर लगाया है, जिसे अखाड़े की नई पहचान और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।

Also Read: काशी विश्वनाथ, राम मंदिर से लेकर मथुरा-वृंदावन तक; उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का इंजन बना पर्यटन

पहले स्नान पर्व पर उमड़ी भारी भीड़

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 10 बजे तक करीब 9 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जो शाम तक बढ़कर 19 लाख से अधिक हो गया। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। मेला प्रशासन का अनुमान है कि रविवार तड़के तक 25 से 30 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया गया है और सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्नान और अन्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। मंडलायुक्त के अनुसार, इस बार माघ मेले में हेलीकॉप्टर सेवा और पैरा ग्लाइडिंग की शुरुआत भी की जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय कलाकारों को आमंत्रित करने की भी योजना है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

वहीं पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या की सरयू नदी में भी पावन स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस बार माघ मेले के दौरान कुल छह प्रमुख स्नान पर्व 3 जनवरी, 14 जनवरी, 18 जनवरी, 23 जनवरी, 1 फरवरी और 15 फरवरी को पड़ेंगे।

पौष पूर्णिमा से कल्पवासियों का व्रत भी आरंभ हो गया है। आचार्य चौक, दंडीवाड़ा, खाक चौक, तीर्थ पुरोहितों और प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविर पूरी तरह तैयार हैं। हजारों की संख्या में कल्पवासी संगम तट पर डेरा डाल चुके हैं। संगम की रेती पर बसे तंबुओं के नगर में माघ मेले का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। करीब 20 लाख कल्पवासी 3 जनवरी से 1 फरवरी तक संगम तट पर कल्पवास करेंगे।

Advertisement
First Published - January 3, 2026 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement