facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप धन शोधन मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Advertisement

ईडी सूत्रों ने कहा कि उस पर दुबई में कुछ 'बेहिसाबी' संपत्तियां खरीदने और एक एफपीआई कंपनी में प्रमुख शेयरधारक होने का आरोप है जिसमें छपारिया भी शेयरधारक है।

Last Updated- January 13, 2024 | 5:10 PM IST
arrested
Representative Image

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन ऐप के जरिये सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप मामले में जारी धन शोधन से संबंधित जांच में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि कोलकाता के रहनेवाले नितिन टिबरेवाल और रायपुर के अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया ।

टिबरेवाल पर इस मामले के आरोपी विकास छपारिया का करीबी सहयोगी होने का आरोप है। ईडी सूत्रों ने कहा कि उस पर दुबई में कुछ ‘बेहिसाबी’ संपत्तियां खरीदने और एक एफपीआई कंपनी में प्रमुख शेयरधारक होने का आरोप है जिसमें छपारिया भी शेयरधारक है।

एजेंसी को संदेह है कि ये संपत्तियां महादेव ऐप के मुनाफे से अर्जित ‘आपराधिक आय’ का उपयोग कर खरीदी गई थी। सूत्रों ने बताया कि अमित अग्रवाल मामले में एक अन्य आरोपी अनिल कुमार अग्रवाल का एक रिश्तेदार है। ऐसा आरोप है कि अमित अग्रवाल ने अनिल कुमार अग्रवाल से महादेव ऐप से मिला पैसा लिया और उसकी (अमित अग्रवाल) पत्नी ने मामले में एक अन्य आरोपी अनिल दम्मानी के साथ मिलकर कई संपत्तियां खरीदीं। छपारिया और अनिल अग्रवाल का दुबई स्थित एक फ्लैट और एक प्लॉट को पिछले वर्ष ईडी ने जब्त कर लिया था जिनकी कीमत 99.46 करोड़ रुपये थी।

एजेंसी ने पहले बताया था कि ऐप के जरिए अर्जित किए गए कथित तौर पर अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में नेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था। एजेंसी ने कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड कलाकारों को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के साथ उनके लेनदेन को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसने बताया था कि ऐप से कथित तौर पर अर्जित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था।

ईडी ने अबतक इस मामले में दो आरोप पत्र दायर किए हैं जिसमें कथित तौर पर सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप के दो मुख्य प्रवर्तकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित अन्य लोगों को नामित किया गया था। दोनों को हाल में ईडी की पहल पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के तहत दुबई में हिरासत में लिया गया था। एजेंसी उन्हें संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) से भारत लाने की कोशिश में लगी है। ईडी के पहले आरोप पत्र के अनुसार, चंद्राकर ने फरवरी 2023 में यूएई के रस-अल-खैमा में शादी की थी और इसके आयोजन में लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए। एजेंसी ने बताया कि यह मामला करीब 6,000 करोड़ रुपये का है।

एजेंसी ने नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले दावा किया था कि फोरेंसिक विश्लेषण और असीम दास के बयान से ‘चौंकाने वाले आरोप’ लगे हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। हालांकि, ईडी ने साथ में यह भी कहा कि ये आरोप ‘जांच का विषय’ है।

बघेल ने इन आरोपों को उनकी छवि ‘खराब’ करने का प्रयास बताया था जबकि कांग्रेस ने इसे अपने (तत्कालीन)मुख्यमंत्री के खिलाफ केंद्र की ‘बदले की राजनीति’ करार दिया था।

Advertisement
First Published - January 13, 2024 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement