facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahakumbh 2024: महाकुम्भ को कीट मुक्त रखने के लिए ‘फॉगिंग मशीनों’ और ‘ब्लोअर मिस्ट’ का होगा इस्तेमाल

Advertisement

महाकुम्भ के दौरान चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की तैयारी है।

Last Updated- December 22, 2024 | 3:16 PM IST
A man commutes on a motorcycle as he carries a large hoarding board that reads "Maha Kumbha 2025" ahead of the "Kumbh Mela", or the Pitcher Festival, in Prayagraj
A man commutes on a motorcycle as he carries a large hoarding board that reads "Maha Kumbha 2025" ahead of the "Kumbh Mela", or the Pitcher Festival, in Prayagraj

महाकुम्भ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिसके तहत मेले को मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह मुक्त रखने के लिए ‘फॉगिंग मशीनों’ और ‘ब्लोअर मिस्ट’ का उपयोग किया जाएगा। महाकुम्भ के नोडल संयुक्त निदेशक (वेक्टर कंट्रोल) डॉक्टर वी.पी. सिंह ने बताया कि मेले के किसी भी कोने से बस एक कॉल करते ही 30 मिनट में ‘ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट’ मौके पर पहुंचकर मच्छर और मक्खी को खत्म कर देंगे।

उन्होंने बताया कि अखाड़ों और टेंट सिटी को कीटमुक्त रखने के साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए 110 अत्याधुनिक ब्लोअर मिस्ट और 107 मिनी फॉगिंग मशीनें तैनात की जा रही हैं। महाकुम्भ के दौरान चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की तैयारी है।

सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए 62 ‘पल्स फॉगिंग मशीन’ भी मंगवाई गई हैं, इस बार महाकुम्भ में संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 78 विशेष अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में मलेरिया निरीक्षकों की तैनाती की जा रही है, जो श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे।

उन्होंने कहा कि ये अधिकारी प्रत्येक अखाड़े में जाकर संतों और महात्माओं से बात करेंगे और मच्छर, मक्खी की समस्या का तत्काल निदान भी करेंगे। मेला में सहायक नोडल के तौर पर तैनात डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुम्भ में फिलहाल 45 मलेरिया निरीक्षकों की तैनाती की योजना है, इनके अलावा 28 सहायक मलेरिया निरीक्षक भी तैनात किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement