facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahakumbh 2025: अखाड़े हो रहे हाई-टेक, डाटा बेस से ऑडिट और प्रबंधन में आसानी

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में इस बार अखाड़े भी डिजिटल हो रहे हैं। महाकुंभ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े अपने-अपने अखाड़े का डेटाबेस तैयार कर रहे हैं

Last Updated- December 11, 2024 | 6:23 PM IST
More than 5000 Naga Sanyasis to be added in Akhadas this Mahakumbh. Process begins प्रयागराज महाकुंभ में 5,000 से अधिक नागा सन्यासियों की नई फौज अखाड़ों में शामिल होगी, परंपरा का हुआ भव्य शुआरंभ
Photo: kumbh.gov.in

Akhadas going digital in Mahakumbh 2025: डिजिटल युग के मौजूदा दौर में इन अखाड़ों ने भी अपने प्रबंधन में डिजिटलाइजेशन का सहयोग लेना शुरू कर दिया है। अखाड़े अपना-अपना डाटा बेस तैयार कर रहे हैं। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत जमुना पुरी के मुताबिक उनके अखाड़े में कंप्यूटर और बही खाता दोनों का इस्तेमाल हो रहा है। अखाड़े के ऑडिट में इससे मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स दाखिले के लिए जो भी रिकॉर्ड रखना होता है वह इसी डाटा बेस में रहता है। इसी से फाइल चार्टर्ड अकाउंट को शेयर कर दी जाती है।

महाकुंभ में प्रवास के लिए पहुंच चुके श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंत्री सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी बताते हैं कि महाकुंभ में हमारे अखाड़ों के ऑडिट होते हैं। उनका कहना है कि एक दौर था जब अखाड़े के प्रबंधक बही खाते से इसकी जानकारी ऑडिट के लिए देते थे लेकिन अब सबके पास गैजेट हैं। सोमेश्वरानंद कहते हैं कि उनका अखाड़ा संस्कृत विद्यालय भी चलाता है। इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या से लेकर विद्यालय की आय-व्यय की पूरी जानकारी भी इसी डाटा बेस के माध्यम से एकत्र रखते हैं।

गौरतलब है कि सनातन धर्म के 13 अखाड़े अध्यात्म, भक्ति और साधना के प्रचारक और प्रसारक मात्र ही नहीं हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इनके आचार्यों द्वारा कई वैश्विक अभियान भी चलाए जा रहे हैं। आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी का कहना है कि धर्म के साथ मानवता बचाने के लिए भी संत कार्य कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वह वृक्षों को रोपित करने का अभियान चला रहे हैं जिसका डाटा बेस भी वह बनवा रहे हैं। इससे उनका समय बचता है, पारदर्शिता स्थापित होती है और प्रबंधन में भी मदद मिल रही है। उनका कहना है कि आदिवासी और वंचित समाज के साथ सनातन धर्म की निकटता स्थापित करने में डाटा बेस उपयोगी साबित होगा।

Also read: Mahakumbh 2025: AI और हाई-टेक कैमरों से होगा दुनिया का सबसे बड़ा हेडकाउंट, नया इतिहास रचने की तैयारी!

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती कहते हैं कि अन्वेषण और विस्तार के लिए अखाड़ों को डिजिटल युग के अनुरूप ही इसे स्वीकार करना होगा। उनका कहना है कि आदिवासी समाज को जागृत कर उन्हें सनातन धर्म की परम्परा से जोड़ने की उनकी आदिवासी विकास यात्राओं का उनका अनुभव भी यही है कि वंचित समाज में सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने के लिए उनकी जानकारी एकत्र कर उसका डाटा बेस तैयार करना एक आवश्यकता है।

संतो के सबसे बड़े वैष्णव अखाड़ों में भी डाटा बेस बनाने पर सहमति है लेकिन कुछ तकनीकी समस्याएं होने की वजह से इसे आने वाले समय में अमल में लाने की बात अखाड़े कह रहे हैं। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के श्री महंत राम जी दास का कहना है कि संन्यासी संप्रदाय के अखाड़ों की तरह वैष्णव अखाड़ों के पास अपने ट्रस्ट नहीं हैं। इसलिए ऑडिट की आवश्यकता उन्हें नहीं पड़ती। लेकिन यह मौजूदा डिजिटल युग में वैष्णव अखाड़ों को भी अपने अपने अखाड़ों के डाटा बेस बनाने होंगे।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement