facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ से पहले प्रयागराज हो जाएगा रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त

Advertisement

मालवीय ने बताया कि इसके साथ ही प्रयाग यार्ड, झूंसी और अंदावा-कनिहार मार्ग पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तीन रेल अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

Last Updated- December 16, 2024 | 6:31 AM IST
Mahakumbh 2025
Representative Image

महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने राज्य सेतु निगम के साथ मिलकर सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज (आरओबी) या रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कर लगभग पूरा कर लिया है जिससे महाकुम्भ मेले से पूर्व प्रयागराज रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त हो जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज के रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त होने से रेल गाड़ियों के परिचालन में सुविधा होने के साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी होगी ही, साथ ही शहरवासियों को घंटों के जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रयागराज रेल मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि प्रयागराज शहर के अंदर ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों की भी लगभग सभी रेलवे क्रॉसिंग पर जरूरत के मुताबिक आरओबी या आरयूबी का निर्माण अंतिम चरण में है। महाकुम्भ की शुरूआत से पहले ये पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बेगम बाजार, बमरौली-मनौरी, छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज, प्रयाग-फाफामऊ और प्रयाग-प्रयागराज जंक्शन के बीच सात रेल ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग 375 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मालवीय ने बताया कि इसके साथ ही प्रयाग यार्ड, झूंसी और अंदावा-कनिहार मार्ग पर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तीन रेल अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

महाकुम्भ से पहले ये सभी आरओबी और आरयूबी से यातायात का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 6:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement