facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Budget Session 2023: आज से शुरू होगा बजट सत्र, शिवसेना के दोनों गुटों के बीच टकराव की आशंका

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 9:36 AM IST
maharashtra Assembly

महाराष्ट्र विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच चल रही राजनीतिक व कानूनी लड़ाई की गूंज सुनाई देने की आशंका है।

इससे पहले, विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित ‘चाय पार्टी’ का बहिष्कार किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहिष्कार के कदम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

शिंदे का इशारा संभवत: राज्य के पूर्व मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक की ओर था, जो दाऊद इब्राहिम तथा उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के मामले में पिछले साल गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। बजट सत्र संयुक्त बैठक में नव-नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस के पहले संबोधन के साथ शुरू होगा।

उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस नौ मार्च को विधानसभा में शिंदे की अगुवाई वाली सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) इस एक महीने लंबे सत्र के दौरान सार्वजनिक हित के मुद्दों पर शिंदे-भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

एमवीए में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement