facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Cabinet: नई आवास नीति की घोषणा, 70,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

नीति में निम्न आय वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, औद्योगिक श्रमिकों और छात्रों को प्राथमिकता दी गई है।

Last Updated- May 20, 2025 | 11:35 PM IST
Maharashtra 100 day Policy: All departments of Maharashtra will prepare concrete plans in 100 days 100 day Policy: महाराष्ट्र के सभी विभाग 100 दिनों में तैयार करे लेगें ठोस योजनाएं

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक नई आवास नीति की घोषणा की है, जिसमें 70,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ झुग्गी पुनर्वास से लेकर पुनर्विकास तक की व्यापक योजना शामिल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि नीति का उद्देश्य ‘मेरा घर – मेरा अधिकार’ के तहत आम आदमी के लिए आवास मुहैया कराना है। नीति में निम्न आय वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, औद्योगिक श्रमिकों और छात्रों को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नीति में 70,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ झुग्गी पुनर्वास से पुनर्विकास तक का व्यापक कार्यक्रम शामिल किया गया है। कामकाजी महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए किफायती और समावेशी आवास उपलब्ध कराने पर विचार किया गया है। किराये के आवास और भूमि बैंक बनाने के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

सभी हितधारकों और योजनाओं को एक ही पोर्टल महा आवास पर लाया जाएगा। सरकारी भूमि का मानचित्रण किया जाएगा और उसे आवास के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आवास की मजबूती एक महत्त्वपूर्ण कारक होगी और इसे आधुनिक तकनीक के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। वर्ष 2007 के बाद एक व्यापक और गतिशील सर्व-समावेशी नीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति में ग्रामीण और शहरी इलाकों में आवासों की जरूरत पूरी करने पर विचार किया गया है।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement