facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Cabinet: भारत के एक और शहर का नाम बदला, अहमदनगर का नाम बदलकर किया गया अहिल्या नगर

Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल मई में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती पर शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव की घोषणा की थी।

Last Updated- March 13, 2024 | 7:00 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने की घोषणा की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल मई में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती पर शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और अन्य लोग उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने के बाद अहमदनगर जिले का नाम बदलने का अनुरोध किया था।

भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने समाचार एजेंसी ANI से कहा था कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाना चाहिए, जैसे जनता की मांग के बाद औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल दिया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उन शहरों का नाम बदलकर जनता की मांग का जवाब दिया और अब अहमदनगर का नाम बदलने की भी मांग हो रही है।

इस फैसले की घोषणा अन्य घोषणाओं के बीच की गई, जिसमें कैबिनेट द्वारा मुंबई के सात रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला भी शामिल था, जिन्हें पहले ब्रिटिश काल के नाम दिए गए थे।

मंजूरी के बाद करी रोड लालबाग हो जाएगी, सैंडहर्स्ट रोड डोंगरी में बदल जाएगी और मरीन लाइन्स को मुंबादेवी कहा जाएगा। अन्य बदलावों में कॉटन ग्रीन का कालाचौकी बनना, चर्नी रोड का गिरगांव बनना, डॉकयार्ड रोड का मझगांव होना और किंग सर्कल का नाम बदलकर तीर्थकर पारशिवनाथ होना शामिल है। कैबिनेट ने रेल मंत्रालय को मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर नाना जगन्नाथ शंकरशेठ स्टेशन करने का भी प्रस्ताव दिया है।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 2.5 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को पहले महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान राज्य के बजट में शामिल किया गया था। महाराष्ट्र कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) को जोड़ने वाले समुद्री लिंक के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement