facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra: नकली आभूषण गिरवी रखकर बैंक से 39 लाख रुपये ठगने के आरोप में 22 लोगों पर मामला दर्ज

Advertisement

मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में ऑडिट और निरीक्षण के दौरान पता चला कि गिरवी रखे गए आभूषण नकली हैं।

Last Updated- October 06, 2024 | 10:04 AM IST
fraud
Representative Image

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी सहकारी बैंक में नकली आभूषण गिरवी रखकर 39.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने नवंबर 2020 से नवंबर 2021 के बीच मुंब्रा इलाके में बैंक की शाखा से आभूषण गिरवी रखकर लोन लिया था। कुछ आरोपियों ने कई लोन लिए थे। मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में ऑडिट और निरीक्षण के दौरान पता चला कि गिरवी रखे गए आभूषण नकली हैं।

उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारी की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को 22 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (समान इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 10:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement