facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Election 2024: गरीबी हटाओ का नारा देकर लूट लिया- पीएम मोदी

Advertisement

महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव में मुकाबला संभाजी महाराज को मानने वाले देश भक्तों और औरंगजेब का गुणगान करने वालों के बीच है।

Last Updated- November 14, 2024 | 11:15 PM IST
Maharashtra Election 2024: Looted by giving slogan of remove poverty – PM Modi गरीबी हटाओ का नारा देकर लूट लिया- पीएम मोदी

Maharashtra Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी कश्मीर के लिए अलग संविधान लाने की योजना बना रहे हैं। वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव में मुकाबला संभाजी महाराज को मानने वाले देश भक्तों और औरंगजेब का गुणगान करने वालों के बीच है।

राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए संभाजीनगर में एक रैली में मोदी ने कहा, ‘क्या महाराष्ट्र के लोग कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले उसके सहयोगियों का समर्थन करेंगे।’उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। वे लगातार कश्मीर कश्मीर का राग अलाप रहे हैं और वहां अलग संविधान बनाने की योजना बना रहे हैं।’

प्रधानमंत्री ने एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी की मानसिकता यह सुनिश्चित करने की है कि गरीब प्रगति न करे। मोदी ने कहा, ‘अगर गरीबों को फायदा हो रहा है तो आपको खुशी होती है, लेकिन कांग्रेस को इस बात की खुशी नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘वोट बैंक की राजनीति के मामले में कांग्रेस काफी आगे है, लेकिन वह गरीबों की दुश्मन है।’ उन्होंने कहा, ‘पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग केवल गरीबी हटाओ का झूठा नारा देते रहे। गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर कांग्रेस ने गरीबों को ही लूट लिया।’

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement