facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Election Results 2024: लाडकी बहिन योजना की हवा से चली महाराष्ट्र में महायुति की आंधी- मुख्यमंत्री शिंदे

Advertisement

शिंदे ने यह स्पष्ट किया कि महायुति के पास ऐसा कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है कि सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री का पद मिलेगा।

Last Updated- November 23, 2024 | 2:24 PM IST
Maharashtra Election: Shiv Sena MLAs will meet in Mumbai, Shinde has the right to take all decisions शिवसेना विधायकों की मुंबई में होगी बैठक, शिंदे को सभी फैसले लेने का अधिकार

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के कारण ही विधानसभा चुनाव के रुझान महायुति के पक्ष में हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने कल्याणकारी योजनाओं का जवाब अपने मतों से दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट पर हुए चुनाव के नतीजों में अब तक आए रुझानों से यह संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठबंधन ‘महायुति’ राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं राज्य की सभी लाडकी बहिनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बड़ी संख्या में हमारे लिए मतदान किया। मतदान का रुझान हमारे काम का समर्थन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समाज के हर वर्ग ने हमारे विकास के प्रयासों के कारण हमें वोट दिया है। जनता ने हमारे काम को देखा है और अपने मतों के माध्यम से इसका जवाब दिया है।’’

शिंदे ने कहा कि इस परिणाम से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि महायुति के पास ऐसा कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है कि सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री का पद मिलेगा।

Also read: Maharashtra Election 2024: छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘फिलहाल कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत तीनों दलों के वरिष्ठ नेता इस मामले पर चर्चा कर फैसला लेंगे।’’

इससे पहले दिन में भाजपा के विधायक प्रवीण दरेकर ने मांग की कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की जिस पार्टी को सबसे अधिक सीट मिलेंगी उसे ही मुख्यमंत्री का पद मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement